UP Police Constable Recruitment 2023 :- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) के तरफ से बहुत जल्द यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती (पुरुष और महिला) के लिए एक विस्तृत अधिसूचना की घोषणा होने की उम्मीद है।
जिसमें कुल 52,699 पदों को भरा जायेगा। यह भर्ती यूपी सरकार के पुलिस विभाग के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती होने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह अधिसूचना जुलाई में आने वाली थी, लेकिन अब इसमें कुछ देरी हो सकती है। आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।
इसके अलावा इस भर्ती के परीक्षा का आयोजन करने के लिए विभिन्न कंपनियों और एजेंसियों को निविदाएं भी आमंत्रित की गई हैं।

UP Police Constable Recruitment 2023 से जुडी अधिक जानकारी हेतु आप लोग आज के पोस्ट को अंत तक पढ़ें
UP Police Constable Recruitment 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
यूपी पुलिस भर्ती की अधिसूचना जारी हुई है या नही इसको आप सभी लोग uppbpb.gov.in वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
यह अधिसूचना 2023 में रिक्तियों, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षण विवरण, चयन प्रक्रिया, और पारिश्रमिक संरचना के साथ उपलब्ध होगी।
इसके बाद यूपीपीआरपीबी ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू करेगा।
UP Police Constable Recruitment 2023: रिक्ति विवरण
52,699 पदों में, यूपीपीआरपीबी सिविल पुलिस के लिए 41,811 कांस्टेबल, प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) के लिए लगभग 8,540, यूपी विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के लिए लगभग 1,341 कांस्टेबल, और बचे हुए 1,007 फायरमैन के रूप में नियुक्त किए जाएंगे।
UP Police Constable Recruitment 2023: पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को कम से कम किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से किसी भी बोर्ड से कक्षा 12वीं पासआउट होना चाहिए। उम्मीदवारों को पदों की विभिन्न आयु सीमाओं का सावधानी से पालन करना चाहिए।
क्योंकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा अलग होती है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु संबंधित संशोधन भी किया गया है।
UP Police Constable Recruitment 2023: आयु सीमा
अनरक्षित वर्ग के पुरुषों के लिए 18 से 22 वर्ष तय किए गए हैं। जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए यह 18 से 25 वर्ष के बीच है। ओबीसी/एससी/एसटी (पुरुष) आवेदकों के लिए 18 से 28 वर्ष की आयु सीमा है।
जबकि महिलाओं के लिए यह 18 से 31 वर्ष है। एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों की आयु सीमा में 3 वर्ष का छूट भी दिया गया है।
यहाँ तक कि उत्तर प्रदेश निवासी उम्मीदवार राज्य कार्मिक विभाग की नीतियों के अंतर्गत आरक्षित वर्गों के लिए आरक्षिति प्राप्त कर सकते हैं।
UP Police Constable Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया में 3 steps में होता है।
- कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
- दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक परीक्षा।
UP Police Constable Recruitment 2023: Links
Home Page | Click here |
Official Website | Click here |
UP Police Constable Recruitment 2023: FAQ’s
Q. यूपी पुलिस भर्ती 2023 में मासिक वेतन क्या होगा?
मासिक वेतन तकरीबन 30,000 से 40,000 रुपये तक होगा।
Q. यूपी पुलिस भर्ती 2023 कब आयेगी?
रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी पुलिस भर्ती 2023 अगले महीने में आएगी।