SSC CAPF Constable Result :- कर्मचारी चयन आयोग ने सीएपीएफ (सेंट्रल आर्ल्ड पुलिस फोर्स) सिपाही भर्ती परीक्षा- 2022 के अंतिम परिणाम की घोषणा की है। इस परीक्षा में 46554 सैनिकों का चयन किया गया है। जो अर्द्धसैनिक बलों के लिए महत्वपूर्ण है।
विस्तृत में जानने के लिए आप लोग इस पोस्ट को आखिरी तक पढ़े क्योंकि आगे के आर्टिकल में हम लोग SSC CAPF Constable Result के बारे में डिटेल में बात करने वाले हैं।

SSC CAPF Constable Result
कर्मचारी चयन आयोग ने अभी हाल ही में सिपाही भर्ती परीक्षा- 2022 का परिणाम घोषित किया है। जिसमें अर्द्धसैनिक बलों के लिए 46554 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। यह भर्ती की प्रक्रिया अक्तूबर 2022 में ही शुरू हुई थी।
और पूरे देशभर के 53,58,942 युवाओं ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था। ऑनलाइन परीक्षा 10 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक आयोजित हुई थी, और उसमे से 3,70,998 विद्यार्थी सफल हुए थे।
सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक मानक परीक्षण
सीआरपीएफ की निगरानी में प्राइमरी सेलेक्शन टेस्ट (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) का आयोजन May 2023 में किया गया था और इसका परिणाम 30 जून 2023 को घोषित किया गया।
इस परीक्षा में 93,228 विद्यार्थी सफल हुए थे। मेडिकल परीक्षण 17 जुलाई से 7 अगस्त के बीच आयोजित हुआ और सिपाही के रिक्त 49,590 पदों के सापेक्ष 46,554 विद्यार्थी चयनित हुए।
इसमें महिलाओं के लिए 5531 पदों के सापेक्ष 5117 और पुरुषों के लिए 43,884 पदों के सापेक्ष 41,262 विद्यार्थी चयनित हुए।
जबकि पता चला है कि अभी भी 3036 पद खाली रह गए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि चयनित उम्मीदवारों को आने वाले महीनों में नियुक्ति दी जाएगी।
597 पदों को रोका गया
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों में 175 पदों का चयन किया गया है। मणिपुर में हिंसा के कारण 597 पदों की भर्ती रो दी गई है। महिला वर्ग में 43 अभ्यर्थियों की अस्थाई अनफिट हो गई है।
जिनका मेडिकल फिर से होगा। कोर्ट में लंबित मामले के चलते 30 पुरुष उम्मीदवारों का परिणाम रोक दिया गया है। 1337 उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए गए हैं। जिनका परिणाम रोक दिया गया है।
SSC CAPF Constable Result: Links
Official Website | Click here |
Home Page | Click here |