Lakhpati Didi Yojna Online: सरकार लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को देगी 1 लाख रुपए, जाने सम्पूर्ण जानकारी

Lakhpati Didi Yojna Online – अगर आप भी अपने पैरों पर खड़े होकर अच्छी आमदनी विकसित करना चाहते हैं। तो सरकार की यह योजना आपके लिए अत्यंत में मददगार साबित हो सकती है।

भारत खुद को जल्द से जल्द एक विकसित देश बनाना चाहता है। जिसके लिए वह देश में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप, रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलप करने के साथ-साथ देश की 142 करोड़ जनसंख्या को हर संभव रोजगार प्रदान करने के लिए कई हितकारी कदम उठा रहा है।

हमारे देश में भारतीय महिलाओं की रोजगार में हिस्सेदारी कम होने के कारण सरकार उन पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। क्योंकि हमारे देश में लगभग देश की आधी जनसंख्या महिला वर्ग है। तो अगर देश की महिलाएं आगे बढ़ेंगी तभी हमारा देश भी आगे बढ़ सकता है।

Lakhpati Didi Yojna Online
Lakhpati Didi Yojna Online

Lakhpati Didi Yojna Online

हमारे देश में विकास तो कई सालों से हो रहा है। परंतु देश में महिलाओं के विकास के लिए कुछ ही सरकारों ने काम किया है। देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2023 को लाल किले से देश की महिलाओं को लखपति योजना की सौगात दी थी। 

जिसके तहत देश की महिलाओं के लिए लखपति बनाने हेतु, उन्हें छोटे-छोटे उद्योग विकसित करने की शिक्षा दी जाएगी। जिससे वह देश में शहर या गांव कहीं से भी हो पर अपनी आमदनी का निर्माण आसानी से कर सकें 

इस योजना के तहत महिलाओं को बल्ब मैन्युफैक्चरिंग, प्लंबिंग जैसी अनेक ऐसी शिक्षा प्रदान की जाती है जो महिलाओं द्वारा आसानी से सीख कर जीविका विकसित करने में संभव है। इसके साथ – साथ इस योजना के तहत महिलाओं के लिए उनकी आवश्यकता के अनुसार आर्थिक मदद भी प्रदान की जाती है।

Lakhpati Didi Yojna Online Eligibility 

  • यह योजना सिर्फ महिलाओं के लिए है।
  • महिला भारत देश की नागरिक होनी चाहिए।
  • महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होनी चाहिए।

Lakhpati Didi Yojna Online Documents 

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • चरित्र प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाता पासबुक 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • ईमेल आईडी 
  • मोबाइल नंबर

Lakhpati Didi Yojna Online All Benefits 

  • Lakhpati Didi Yojna Online के तहत सरकार महिलाओं को ₹100000 तक का ऋण प्रदान करती है।
  • इस योजना के तहत सभी महिलाओं के लिए एलईडी बल्ब बनाना, प्लंबिंग, ड्रोन चलाना और मरम्मत करना जैसी सभी छोटी-छोटी मनी मेकिंग स्किल सिखाई जाएंगी जिससे वह अपनी आय विकसित करने में सक्षम हो सके।
  • इस योजना के तहत लगभग 20000 नए स्वयंसेवा के सहायता समूह को जोड़ा जाना है।
  • महिलाओं को योजना के तहत महिला सशक्तिकरण, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, उद्योग विस्तार ज्ञान जैसी अनेक जीवन विकास करने हेतु शिक्षा प्रदान की जाएंगी।
  • इस योजना के तहत महिलाओं के लिए भारत में चल रहे डिजिटलीकरण से जुड़ने हेतु डिजिटल वॉलेट और बैंक से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान की जाएंगी।
  • इस योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 लाख से भी अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाना चाहते हैं।

Leave a Comment